विदेश

अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में मंगलवार को एक स्टेडियम में 80 हजार लोगों के सामने एक अपराधी को गोली मार दी गई

अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में मंगलवार को एक स्टेडियम में 80 हजार लोगों के सामने एक अपराधी को गोली मार दी गई। अमू न्यूज के मुताबिक गोली चलाने का काम एक 13 साल के लड़के ने किया।

जिस आदमी को 13 साल के लड़के ने मारा, उस पर आरोप था कि उसने उसके परिवार के 13 लोगों की हत्या की थी। इसमें कई बच्चें और महिलाएं भी थीं।

फांसी से पहले तालिबान अधिकारियों ने उस 13 साल के बच्चे से पूछा कि क्या वह आरोपी को माफ करना चाहता है। बच्चे ने इनकार कर दिया। इसके बाद अधिकारी ने बच्चे को बंदूक देकर सामने खड़े शख्स पर गोली चलाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *