Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
व्यापार

लाल निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स 380 अंक फिसला, निफ्टी भी कमजोर

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। ऐसा ब्लू-चिप बैंक शेयरों और विदेशी फंडों की लगातार निकासी के कारण हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई को छूने के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 380.02 अंक गिरकर 85,261.88 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 98.3 अंक गिरकर 26,077.45 पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में रुपया 32 पैसे टूटकर 89.85 रुपये प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, अदानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और इटर्नल सबसे ज़्यादा गिरावट में रहे। वहीं, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, इंफोसिस और बजाज फाइनेंस लाभ में रहे।

एशियाई बाजारों में दिखा मिला-जुला हाल

एशियाई बाजारों में, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक नीचे कारोबार कर रहा था, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *