व्यापार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने E20 पेट्रोल को लेकर हो रही आलोचनाओं पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने E20 पेट्रोल को लेकर हो रही आलोचनाओं पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आज (8 अगस्त) दिल्ली में हुए एक इवेंट में कहा कि ‘अगर किसी को लगता है कि E20 पेट्रोल से गाड़ियों में दिक्कत हो रही है, तो वो एक भी ऐसा उदाहरण पेश करे।’ उन्होंने दावा किया कि अब तक किसी भी गाड़ी में इस फ्यूल से कोई समस्या सामने नहीं आई है।

हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऑटो एक्सपर्ट्स और वाहन मालिकों ने दावा किया गया था कि E20 पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों कि रियल वर्ल्ड में माइलेज 5-7% तक गिरा है, जो सरकार के दावों से ज्यादा है। सोशल मीडिया पर लोग सरकार पर सवाल उठा रहे हैं कि पुरानी गाड़ियों के लिए सही जानकारी और ऑप्शन्स क्यों नहीं दिए जा रहे। लेकिन गडकरी ने इसे ‘पॉलिटिकल कॉन्सपिरेसी’ करार दिया और कहा कि 2001 से शुरू हुई इस नीति को बदनाम करने की कोशिश हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *