रांची में खेले गए मैच में भारत ने आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को 17 रन से हरा दिया
रांची में खेले गए मैच में भारत ने आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को 17 रन से हरा दिया। भारत ने विराट कोहली की शतकीय पारी की मदद से 349/8 का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका 49.2 ओवर में 332 रन पर ऑलआउट हो गई।
रविवार को कोहली ने चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। इसके तुरंत बाद एक दर्शक सिक्योरिटी तोड़कर मैदान में घुस आया और कोहली के पैर छूने लगा। मैच के दौरान डेवाल्ड ब्रेविस ने ऋतुराज गायकवाड का एक हाथ से हवा में उछलकर शानदार कैच पकड़ा। वहीं हर्षित राणा ने ब्रेविस को आउट करने के बाद पवेलियन की ओर जाने का इशारा किया।
