नवंबर महीने में देशभर में UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के जरिए 2,047 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए, जिसमें 26.32 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ
नवंबर महीने में देशभर में UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के जरिए 2,047 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए, जिसमें 26.32 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ। सालाना आधार पर लेनदेन की संख्या 32% बढ़ी है। पिछले साल यानी नवंबर में 1,548 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए थे।
वहीं, ट्रांसफर की गई राशि में 22% का इजाफा हुआ है। नवंबर 2024 में 21.55 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ था। नवंबर 2025 में रोजाना औसतन 68.2 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए और ₹87,721 करोड़ राशि ट्रांस्फर की गई।
इससे पहले अक्टूबर 2025 में 2,071 करोड़ ट्रांजैक्शन के जरिए ₹27.28 लाख करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए थे। यह अब तक किसी एक महीने में रिकॉर्ड है। UPI को रेगुलेट करने वाली संस्था नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने आज यानी 1 नवंबर को डेटा जारी किया।
