तालिबान और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच सऊदी अरब में हुई बातचीत बिना किसी समझौते के खत्म हो गई
तालिबान और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच सऊदी अरब में हुई बातचीत बिना किसी समझौते के खत्म हो गई है। दोनों देशों के बीच तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) विवाद का कोई हल नहीं निकल सका। डेढ़ महीने में तीसरी बार बैठक नाकामयाब हुई है।
इससे पहले तुर्किये की मध्यस्थता में इस्तांबुल में दो दौर की बातचीत फैल हो चुकी हैं। सिर्फ कतर के दोहा में पहली बैठक में तत्काल सीजफायर पर सहमति बनी थी, लेकिन TTP मुद्दे पर आगे कोई रास्ता नहीं निकला।
