Google Analytics Meta Pixel
विदेश

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने इमरान खान की बहन नोरीन खान नियाजी के भारतीय मीडिया को दिए इंटरव्यूज पर नाराजगी जताई

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने इमरान खान की बहन नोरीन खान नियाजी के भारतीय मीडिया को दिए इंटरव्यूज पर नाराजगी जताई है। तरार ने कहा कि नोरीन ने पाकिस्तान की छवि खराब की है, देश की बुराई करने वालों को शर्म आनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नोरीन ने भारत से जुड़े किसी मुद्दे जैसे कश्मीर या भारत में मुसलमानों की हालत पर कुछ नहीं कहा। तरार ने यह भी पूछा कि नोरीन ने भारतीय चैनल पर जाकर मोदी सरकार की बुराई क्यों नहीं की।

नोरीन ने हाल ही में न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए पाकिस्तानी सेना चीफ आसिम मुनीर को तानाशाह बताया था। उन्होंने कहा था कि ट्रम्प ने हमारे देश के तानाशाह असीम मुनीर को अपना बहुत अच्छा दोस्त बताया था। असीम मुनीर अब बड़ी ताकत हैं। हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *