महंगाई में दिल्ली पीछे: मुंबई–कोलकाता समेत 15 बड़े शहरों से सस्ती है राजधानी!
बिज़नेस | भले ही देश की राजधानी दिल्ली में रहना, खाना, पीना काफी महंगा हो, उसके बाद भी देश के बाकी मैट्रो सिटीज और अन्य शहरों के मुकाबले में महंगाई काफी कम है. एक रिपोर्ट में इस बात का खुलाया हुआ है कि देश की राजधानी में महंगाई देश के 15 बड़े शहरों के मुकाबले में काफी कम है. खास बात तो ये है कि इस बात का खुलासा किसी प्राइवेट रिपोर्ट से नहीं बल्कि सरकारी रिपोर्ट से हुआ है. मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और एनसीआर के बाकी शहरों के मुकाबले में दिल्ली में महंगाई का आंकड़ा काफी कम देखने को मिला है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर किस रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है.
15 शहरों से कम दिल्ली में महंगाई
दिल्ली सरकार के अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी निदेशालय द्वारा तैयार रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि देश राजधानी में पिछले वित्त वर्ष महंगाई दर अन्य महानगरों तथा राष्ट्रीय औसत से काफी कम रही. ऐसा खासकर फ्यूल और पॉवर ग्रुप में रहा, लेकिन खाद्य एवं पेय तथा आवास सेक्टर में यह दर बढ़ी. रिपोर्ट में औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) का आकलन दिल्ली और 14 अन्य महानगरों के बीच किया गया. इनमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, इंदौर, फरीदाबाद, गाजियाबाद, भोपाल, चंडीगढ़, वाराणसी, अमृतसर तथा लखनऊ शामिल हैं |
कोलकाता और मुंबई से कम दिल्ली में महंगाई
रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में कोलकाता में सीपीआई (आईडब्ल्यू) में सबसे अधिक 3.6 प्रतिशत वृद्धि हुई, जबकि राष्ट्रीय औसत 3.4 प्रतिशत रहा. इसके बाद मुंबई (3.0 फीसदी), दिल्ली (1.8 फीसदी) का स्थान रहा. चेन्नई में कोई बदलाव नहीं हु
