व्यापार

The Bonus Market Update: सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार तेजी, निवेशकों की खुशी का दिन

अमेरिकी समकक्षों से मिले मज़बूत संकेतों और मजबूत घरेलू बाजर की बुनियादी बातों के चलते बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी से बढ़त दर्ज की गई। बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1022.50 अंक या 1.21 प्रतिशत चढ़कर 85,609.51 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,057.18 अंक या 1.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85,644.19 अंक पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 320.50 अंक या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 26,205.30 पर बंद हुआ। यह अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से केवल 10 अंक पीछे था। विशेषज्ञों ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच संभावित युद्धविराम को लेकर बढ़ती आशावादिता ने भी निवेशकों की धारणा को मजबूत किया है।

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एक्सिस बैंक और इंफोसिस प्रमुख लाभ में रहीं। भारती एयरटेल और एशियन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *