‘बिग बॉस 9’ में मेन कंटेस्टेंट बनने वाली थीं नोरा फतेही, इस वजह से नहीं ले पाईं एंट्री
टीवी | एक्ट्रेस-डांसर नोरा फतेही ने रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 9’ में एक कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लिया था। यह शो अक्तूबर 2015 से जनवरी 2016 तक एयर हुआ था। उन्होंने शो के 58वें दिन वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी। क्या आप जानते हैं कि उस समय उन्हें शुरू में ‘मेन कंटेस्टेंट’ में से एक के तौर पर शामिल होने के लिए अप्रोच किया गया था? इस बारे में नोरा फतेही ने अपनी बात रखी है।
गलतफहमी की वजह से हुआ
मैशेबल इंडिया से बातचीत में नोरा फतेही ने बताया ‘बिग बॉस ने शुरू में मुझे मेन कंटेस्टेंट में से एक बनने के लिए अप्रोच किया था। इस पर मैंने उन्हें मना कर दिया था। मुझे लग रहा था कि मैं इस तरह की चीजों
