900 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म को जावेद अख्तर ने बताया खतरनाक
कई आलोचना का सामना करने के बावजूद निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की रणबीर कपूर-स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ साल 2023 की सबसे बड़ी भारतीय ब्लॉकबस्टर में से एक बनकर उभरी, जिसने दुनिया भर में लगभग 900 करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म को लेकर इंडस्ट्री के कई लोग प्रशंसा की है, ऐसे लोगों की भी बड़ी संख्या है जिन्होंने नारीवाद और टॉक्सिक मैस्कुलिनिटी जैसे विषयों को दिखाने के लिए वांगा के तरीके पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। आलोचकों की लिस्ट में पटकथा लेखक, गीतकार और कवि जावेद अख्तर का भी नाम शामिल है।