Google Analytics Meta Pixel
खेल

क्रिकेट की दुनिया में धमाका: ट्रेविस हेड के शतक ने 123 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमों के बीच एशेज टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ के मैदान में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड के बल्ले से एक तूफानी पारी देखने को मिली. उन्होंने मुकाबले की आखिरी पारी में शतक लगाकर इतिहास रच दिया. ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए 205 रनों का टारगेट मिला था. इसके जबाव में ट्रेविस हेड ने चौकों-छक्कों की बारिश कर दी और मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया की ओर कर दिया. इसी के साथ उन्होंने 123 साल पुराना एक रिकॉर्ड तोड़ दिया |

ट्रेविस हेड का रिकॉर्डतोड़ शतक

ट्रेविस हेड इस मैच की पहली पारी में कुछ खास नहीं कर पाए थे और 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 21 रन ही बनाए थे. लेकिन आखिरी पारी में उन्हें ओपन करने का मौका मिला और ट्रेविस हेड ने इसका पूरा फायदा उठाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *