खेल

एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के कुछ नॉकआउट मैचों का समय बदला गया है

एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के कुछ नॉकआउट मैचों का समय बदला गया है। ये मुकाबले अब तय समय से 30 मिनट पहले शुरू होंगे। इसकी वजह से भारत का क्वार्टरफाइनल मैच सुबह 10:30 बजे की जगह 10 बजे से शुरु होगा। महिला टीम के मैचों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

जापान के आईची-नागोया में 9 सितंबर से 4 अक्टूबर तक एशियन गेम्स खेले जाएंगे। लोकल टाइम के अनुसार भारत का यह मैच दोपहर 2 बजे शुरु होने वाला था। जापान में जल्दी अंधेरा होने और फ्लड लाइट्स का इंतजाम न होने की वजह से यह फैसला लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *