Google Analytics Meta Pixel
मध्य प्रदेश

रीवा में दर्दनाक: SIR के दबाव में BLO की जान पर बनी, ब्रेन हेमरेज से ICU में जंग!

MP News: चुनाव आयोग ने कुछ दिनों पहले ही देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) करने का एलान किया था. इसके बाद से ही प्रक्रिया को तेजी से करने में राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों काे महत्वपुर्ण जिम्‍मेदारी सौंप दी गई. ऐसे में SIR सर्वे को लेकर बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) पर अत्यधिक दबाव बनता नजर आ रहा है. ताजा मामला रीवा का है, जहां सर्वे के प्रेशर के चलते एक बीएलओ को ब्रेन हेमरेज हो गया. जानकारी के अनुसार पुष्पराज नगर में पदस्थ सहायक शिक्षक विजय पांडे की बीएलओ के रूप में ड्यूटी लगी थी.

परिजनों का आरोप है कि नोडल अधिकारी द्वारा उन पर लगातार अतिरिक्त दबाव डाला जा रहा था, जिसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई. हल्का फीवर होने के बावजूद काम पूरा करने के लिए मजबूर किया जा रहा था, जिसके बाद उनकी हालत अचानक गंभीर हो गई. ब्रेन हेमरेज के बाद उन्हें निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. देशभर में SIR सर्वे की जिम्मेदारी बीएलओ को सौंपी गई है, लेकिन लगातार दबाव के कारण वे मानसिक और शारीरिक दोनों स्तर पर परेशानी झेल रहे हैं.

SIR प्रक्रिया के लिए BLO को किया नियुक्‍त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *