मध्य प्रदेश में राहुल गांधी का ‘SIR हाइड्रोजन बम’ फेल, कांग्रेस ने BLA की लिस्ट बनाई लेकिन फील्ड पर नहीं उतरी
भोपाल | बिहार और हरियाणा में SIR का हाइड्रोजन बम फोड़ने वाले राहुल गांधी का मध्य प्रदेश में बम फिसड्डी साबित हुआ है. फील्ड पर बीएलओ के साथ बीएलए भेजने के बजाय कांग्रेस के बड़े नेता चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कर रहे हैं. एक तरफ बीजेपी बीएलओ के साथ अपने बीएलए तैनात करके SIR की प्रक्रिया को तेज कर रही है, वहीं कांग्रेस ने बीएलए की सूची जारी करके उनको उनके हाल पर छोड़ दिया है|
जीतू पटवारी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पिछले दिनों SIR को लेकर बैठक बुलाई थी. इस बैठक में प्रदेश के हरीश चौधरी से लेकर जीतू पटवारी भी मौजूद रहे. बीजेपी की तुलना में कांग्रेस ने चार दिन बाद बीएलए की सूची जारी की. SIR की प्रक्रिया को लेकर जीतू पटवारी ने चुनाव आयोग को भी सवालों के घेरे में लिया. यहां तक कि आधी अधूरी तैयारी के बीच चल रहे फिर समय अवधि बढ़ाने की मांग की, लेकिन अपने बीएलए ही कांग्रेस तैयार नहीं कर पाई. यही कारण है कि अब बीजेपी कांग्रेस के SIR वाले बयानों