विदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोहान्सबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की

जोहान्सबर्ग । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने जोहान्सबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की (Met Australian Prime Minister Anthony Albanise in Johannesburg) । दोनों नेताओं ने रक्षा, सुरक्षा, खनिज, व्यापार एवं निवेश और अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की।

पीएम मोदी ने इस मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ऑस्ट्रेलिया के पीएम अल्बनीज के साथ मीटिंग बहुत अच्छी रही। इस साल, हमारे देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के 5 साल पूरे हो रहे हैं और इन सालों में ऐसे बड़े बदलाव आए हैं जिनसे हमारा सहयोग और गहरा हुआ है।” उन्होंने आगे लिखा कि आज हमारी बातचीत में, तीन खास सेक्टर, डिफेंस और सिक्योरिटी, न्यूक्लियर एनर्जी, और ट्रेड पर जोर दिया गया, जहां रिश्तों को और बढ़ाने की बहुत ज्यादा गुंजाइश है। जिन दूसरे सेक्टर पर बात हुई उनमें एजुकेशन, कल्चरल लेन-देन और भी बहुत कुछ शामिल था।

इसके अलावा पीएम मोदी ने नैस्पर्स के चेयरमैन कूस बेकर और ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *