फ्रांस के एक गांव में सोमवार देर रात 117 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से टॉरनेडो आया
फ्रांस के एक गांव में सोमवार देर रात 117 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से टॉरनेडो आया। इसमें 41 लोग घायल हुए और सैकड़ों घरों को नुकसान पहुंचा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉरनेडो से सबसे ज्यादा नुकसान करीब 1,000 आबादी वाले पोमास गांव में हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, यहां करीब 300 घरों को नुकसान पहुंचा और कुछ घरों की छतें पूरी तरह उड़ गईं।
