बांग्लादेश में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 10 की मौत और 100 घायल
ढाका और देश के कई हिस्सों में शुक्रवार को 5.7 तीव्रता के भीषण भूकंप में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और सौ से ज़्यादा घायल हो गए. इस भूकंप से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, कई जगहों पर आग लग गई और निवासियों में दहशत फैल गई. अधिकारियों ने बताया कि चार पीड़ितों की मौत राजधानी ढाका में, पांच की मौत भूकंप के केंद्र नरसिंगडी में और एक की मौत उपनगरीय नदी बंदरगाह शहर नारायणगंज में हुई.
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राजधानी गाजीपुर के बाहरी इलाके
