Google Analytics Meta Pixel
विदेश

ईरान जंग का असर, पाकिस्तान में 6 महीने नहीं मिलेगी मंत्रियों को तनख्वाह

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में इजराइल-अमेरिका की ईरान से जंग का असर दिख रहा है। पाकिस्तान में अगले 6 महीने तक मंत्रियों का वेतन पर रोक लगा दी गई है। दो दिन पहले पेट्रोल 137 पाकिस्तानी रुपया और डीजल 184 रुपया महंगा किया गया था। हालांकि देशभर में विरोध हुआ तो सरकार ने पेट्रोल 80 रुपया सस्ता कर दिया। अब पाकिस्तान में पेट्रोल 378 रुपया प्रति लीटर मिलेगा। डीजल बढ़ी हुई कीमत 520.35 रुपया प्रति लीटर पर ही मिलेगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बढ़ती महंगाई और आर्थिक संकट से निपटने के लिए पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कड़े उपायों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पहले कैबिनेट मंत्रियों की 2 महीने की सैलरी रोकने का फैसला लिया गया था, लेकिन अब मंत्रियों को अगले 6 महीने तक वेतन नहीं मिलेगा। शुक्रवार आधी रात को राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम शहबाज ने कहा कि सरकार ने जनता पर बोझ कम करने के लिए पेट्रोल टैक्स को 80 रुपया घटाने का फैसला किया है। नई कीमतें देशभर के पेट्रोल पंपों पर तु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *