Ayesha Khan कई बार हुईं ट्रोल, अब दिया मुंहतोड़ जवाब—‘मेरी लाइफ, मेरे रूल्स’
टीवी इंडस्ट्री | टीवी इंडस्ट्री की बोल्ड अदाकाराओं में से एक आयशा खान (Ayesha Khan) ने रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ से लोगों के बीच अलग पहचान बनाई थी। इस शो के बाद आयशा खान ने बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ से इंडस्ट्री में कदम रखा। अब आयशा खान को मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में देखा जाएगा। इस मूवी के प्रमोशन के दौरान आयशा खान को लेकर अश्लील कमेंट किया गया। ऐसे में अब ट्रोलिंग पर आयशा खान ने उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
ट्रोल करने वालों को आयशा खान का मुंहतोड़ जवाब
आयशा खान ने ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का एक प्रमोशनल वीडियो साझा किया, जिसमें फिल्म के कलाकार नजर आ रहे हैं। हालांकि एक सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, ‘इसको बस बम दिखानी के लिए रखा हुआ है चीप औरत।’ आयशा ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए लिखा, ‘मैं इसे जहां भी जाती हूं, साथ ले जाती हूं। दुर्भाग्य से या सौभाग्य से यह
