टीवी कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने अपनी शादी टूटने और तलाक की अफवाहों पर पहली बार खुलकर बात की है
टीवी कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने अपनी शादी टूटने और तलाक की अफवाहों पर पहली बार खुलकर बात की है। नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो ‘डबल डेट’ में कपल ने माना कि एक समय उनके बीच हालात इतने मुश्किल हो गए थे कि उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया था।
दरअसल, कुछ समय पहले दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था और प्रिंस के एक व्लॉग के बाद उनके अलग होने की खबरें थीं, जिससे फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी।
