खेल

ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के लिए गुरुवार प्लेइंग-11 जारी कर दी

ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के लिए गुरुवार प्लेइंग-11 जारी कर दी है। पर्थ में 21 नवंबर से शुरू होने वाले मुकाबले में तस्मानिया के ओपनर जैक वेदराल्ड और क्वींसलैंड के तेज गेंदबाज ब्रेंडन डॉगेट इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे। पैट कमिंस उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे में स्टीव स्मिथ टीम की अगुआई करेंगे। मुकाबला भारतीय समय के अनुसार सुबह 7:50 बजे से शुरू होगा।

ओपनर जैक को उस्मान ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी मिली है, जबकि तेज गेंदबाज ब्रेंडन तीसरे पेसर के रूप में उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *