रेखा 71 की उम्र में फिर पर्दे पर वापसी, 11 साल बाद फिल्म में कमबैक का प्लान
बॉलीवुड की एवरग्रीन कहलाई जाने वाली बेहद खूबसूरत अदाकारा रेखा के कमबैक की चर्चा हो रही है. हो भी क्यों न, खुद उनके दोस्त और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इसे लेकर इशारा जो किया है. उन्होंने बताया कि रेखा 71 की उम्र में भी काम करने की चाह रखती हैं. वैसे तो 11 साल से रेखा की एक भी फिल्म नहीं आई. न तो कैमियो देखने को मिला न ही लीड रोल. अब मनीष मल्होत्रा ने रेखा के कमबैक को लेकर कुछ खास कहा है. चलिए बताते हैं.मनीष मल्होत्रा इन दिनों विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ के प्रचार प्रसार में बिजी चल रहे हैं. इसी दौरान डिजाइनर ने बताया कि रेखा पहले इस फिल्म का हिस्सा होने वाली थीं मगर बतौर गेस्ट अपीरियंस. मगर उनके कद के हिसाब से रोल बहुत छोटा था इसलिए उन्होंने खुद रेखा को नहीं लिया |
