बुमराह ने बनाई नई मिसाल, पिछले 7 साल के बाद नंबर 1 बनकर किया कमाल
नई दिल्ली: जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में अपनी गेंदबाजी की शुरुआत जोरदार की है. उसी दमदार प्रदर्शन का नतीजा है कि पहले दिन, पहले सेशन का खेल खत्म होते ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. और, उसी के साथ उन्होंने वो कर दिखाया जो पिछले 7 साल में कोई और गेंदबाज नहीं कर सका. बुमराह ने ये रिकॉर्ड विरोधी ओपनर्स को गुमराह कर बनाया है.
बुमराह ने तोड़ा रिकॉर्ड
सीधे शब्दों में कहें तो पिछले 7 सालों में जसप्रीत बुमराह दुनिया भर के ओपनर्स के लिए टेस्ट क्रिकेट में काल बनकर उभरे हैं. साल 2018 से अब तक उन्होंने इस फॉर्मेट में अब तक सबसे ज्यादा बार विरोधी ओपनर्स को आउट किया है. इस दौरान पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम था, जिन्होंने 12 बार ओपनर्स को चलता किया था.
लेकिन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट के पहले दिन, पहली पारी के अपने पहले स्पेल में ही ना सिर्फ बुमराह ने दोनों विरोधी ओपनर्स के पांव क्रीज से उखाड़े बल्कि स्टुअर्ट ब्रॉड का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. टेस्ट में ये 13वीं बा
