हाई अलर्ट: शेख हसीना पर आज कोर्ट का फैसला, हिंसक प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आदेश!
Bangladesh Political Crisis: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर मानवता के खिलाफ कथित अपराधों पर अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT-BD) आज अपना फैसला सुनाने जा रहा है. यह दिन शेख हसीना के लिए काफी अहम रहने वाला है. लेकिन फैसले से पहले ही बंग्लादेश के कई शहरों में तनाव बढ़ गया है. बढ़ते हुए तनाव को देखते हुए ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (डीएमपी) ने हिंसक प्रदर्शनकारियों को गोली मारने का आदेश जारी कर दिया है.
कोर्ट के फैसले से पहले ही ढाका समेत कई शहरों में आगजनी और देसी बम धमाकों की घटनाएं दर्ज की गई हैं. सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट पर रखा गया है. शेख हसीना के लिए ICT-BD के अभियोजकों ने मौत की सजा की मांग रखी है.
इन तीनों पर कुल 5 आरोप लगे हैं, जिसमें पहले आरोप पत्र में हत्या, हत्या के प्रया
