भारत-अंगोला साझेदारी पर सहमति, मोजाम्बिक संग व्यापार बढ़ाने की तैयारी; आंध्र प्रदेश में निवेश की बहार
व्यापार: अंगोला के उद्योग व वाणिज्य मंत्री रुई मिगुएन्स डी ओलिवेरा भारत को एक बहुत मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में देखते हैं। उन्होंने केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ हुई अपनी बैठक का जिक्र किया।
ओलिवेरा ने कहा कि यह एक बहुत ही उपयोगी बैठक थी। हमने इस बात पर विचारों का आदान-प्रदान किया कि अंगोला और भारत के बीच कैसे मजबूत संबंध बनाए जा सकते हैं। यह बैठक हमारे लिए अपने संबंधों को बेहतर बनाने के तरीके तलाशने का एक अवसर थी। हम भारतीय अर्थव्यवस्था को, विशेष रूप से हाल के दिनों में, बहुत मजबूत देखते हैं, और इसमें काफी तेजी से वृद्धि हो रही है।
मोजाम्बिक के साथ द्विपक्षीय व्यापार पर बातचीत
इसके अलावा गोयल ने मोजाम्बिक के व्यापार राज्य सचिव एंटो
