व्यापार

सप्ताह की मजबूत शुरुआत! सेंसेक्स 376 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी आई तेजी

व्यापार: वैश्विक बाजारों में तेजी और ब्लू-चिप शेयरों में खरीदारी के चलते गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 376.89 अंक चढ़कर 83,836.04 अंक पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 81.5 अंक बढ़कर 25,679.15 अंक पर पहुंच गया। अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने और विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे बढ़कर 88.62 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स में 4.50 प्रतिशत से अधिक की बढ़त रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट और लार्सन एंड टुब्रो भी लाभ में रहे। वहीं पावर ग्रिड, इटरनल, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक पिछड़ने वालों में शामिल रहे।

एशियाई बाजारों में दिखी बढ़त
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *