Google Analytics Meta Pixel
देश

पीएम मोदी का गुजरात दौरा: 9,700 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार यानी 15 नवंबर को गुजरात का दौरा करेंगे.पीएम मोदी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे. वह भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसके लिए पीएम मोदी नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा भी जाएंगे. इस यात्रा के दौरान वो 9,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. ये परियोजनाएं आदिवासी कल्याण, बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य, शिक्षा और विरासत से जुड़ी हुई रहेंगी.

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, पीएम मोदी सूरत में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा करेंगे. साथ ही वो मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (एमएएचएसआर) की प्रगति की समीक्षा करेंगे. यह भारत की सबसे महत्वाकांक्षी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक है. इसमें देश की हाई-स्पीड कनेक्टिविटी की दिशा में आगे बढ़ाने के लिहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *