मां बनीं कटरीना! विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज
मुंबई: बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल में से एक कटरीना कैफ और विक्की कौशल अब माता-पिता बन गए हैं। कटरीना ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है, जो बेटा है। खुद कपल ने अपने चाहने वालों के साथ इस गुड न्यूज को शेयर किया है।
विक्की-कैट की खुशियों से भर गई झोली
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक ग्रीटिंग कार्ड सा है, जिस पर एक बच्चा बना हुआ है और बड़ा सा बेबी बॉय लिखा हुआ है। इस पर लिखा है, ‘हमारी झोली खुशियों से भर गई है। बड़े प्यार और दुलार से हम अपने बेबी बॉय का स्वागत करते हैं।’ इसके साथ ही विक्की कौशल ने कैप्शन में सिर्फ ब्लेस्ड लिखकर रेड हार्ट इमोजी और ओम बनाया है।
23 सितंबर को अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी
कटरीना कैफ ने 23 सितंबर 2025 को अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उस वक्त विक्की-कैट ने
