Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

हेल्थ रिकवरी के बाद ममूटी का बयान- ‘आपके प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया’

मुंबई : बीते कुछ वक्त से मलयालम अभिनेता ममूटी अपनी खराब सेहत के चलते खबरों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए गए कि वे खराब सेहत से जूझ रहे हैं और इस तरह की खबरों ने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी। मगर, प्रशंसकों के लिए अब राहत की खबर है। ममूटी अब पूरी तरह फिट हैं। दिलचस्प बात यह है कि वे जल्द एक्शन का दम दिखाते नजर आएंगे।

अभिनेता के मेकअप मैन शेयर किया पोस्ट

ममूटी के स्वस्थ होने की खबर को प्रोड्यूसर जॉर्ज और एंटो जोसेफ ने एक पोस्ट से कन्फर्म किया है। इसके अलावा एक्टर के मेकअप मैन ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें अभिनेता हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने फैंस और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया है।

बोले- ‘सभी का आभारी हूं’

कैप्शन में लिखा है, ‘मैं आप सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन करता हूं। मेरी आंखें खुशी से भीगी हुई हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *