Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

हर्षवर्धन राणे का बड़ा ऐलान — ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के बाद लौट रहे हैं एक्शन रोल में

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के लिए खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब खबर है कि अभिनेता डायरेक्टर मिलाप जवेरी के साथ काम करने जा रहे हैं। यह नया प्रोजेक्ट एक हाई-एनर्जी मास एंटरटेनर बताया जा रहा है, जो दोनों की जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर लेकर आएगी।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया साझा
सोशल मीडिया पर हर्षवर्धन राणे ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘मुझे मिलाप सर की स्क्रिप्ट पर पूरा भरोसा है, अगर वो मुझे कोई कहानी देंगे, तो मैं बिना सोचे साइन कर दूंगा।’ इस पर डायरेक्टर मिलाप जवेरी ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी और कहा, ‘मैंने तो ऑफर दे दिया है मेरे दोस्त! और जवाब तो ‘हां’ ही रहेगा, वो भी पक्की वाली।’ दोनों की कमेंट सेक्शन में इस बातचीत के बाद अब इसे एक्टर की तरफ से फिल्म की घोषणा बताया जा रहा है जिसका नाम ‘मेसी’ हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *