तेलुगु एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण और अन्ना के तलाक के बीच उनकी पूर्व पत्नी और एक्ट्रेस रेणु देसाई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया
तेलुगु एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण और अन्ना के तलाक के बीच उनकी पूर्व पत्नी और एक्ट्रेस रेणु देसाई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना लोगों से मुश्किल दौर से गुजर रहे व्यक्ति के प्रति संवेदनशील रहने की अपील की। रेणु ने लिखा कि पहले से परेशान इंसान की और आलोचना करना नैतिक रूप से सही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ये सब कहने के लिए उन्हें किसी ने पैसे नहीं दिए हैं।
