कॉमेडियन सुनील पाल सोमवार को मेरठ की एक अदालत पहुंचे
कॉमेडियन सुनील पाल सोमवार को मेरठ की एक अदालत पहुंचे। यहां उन्होंने 2024 के किडनैपिंग मामले में पकड़े गए दो आरोपियों की शिनाख्त (पहचान) की।
इस दौरान 58 साल के सुनील पाल काफी भावुक नजर आए। उन्होंने बताया कि उस हादसे के 16 महीने बीत जाने के बाद भी वे गहरे सदमे में हैं और उनकी सामान्य जिंदगी पूरी तरह बदल गई है।
