लोन ट्रांसफर से घटेगी EMI! जानें पूरी प्रक्रिया और किन बातों पर देना होगा ध्यान
व्यापार: लोन पर ब्याज दर में कमी का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाने में प्राइवेट बैंक आगे हैं। प्राइवेट बैंकों ने नए लोन पर औसत ब्याज दरों में 76 बेसिस प्वाइंट (0.76%) और मौजूदा लोन पर औसत ब्याज दर में 63 बेसिस प्वाइंट (0.63%) की कटौती की है।
सरकारी बैंकों ने नए लोन और मौजूदा लोग पर औसत ब्याज दर में केवल आधा फीसदी की ही कटौती की है। आपका बैंक आपको कम ब्याज दर का फायदा नहीं दे रहा है, तो एक ही बैंक के साथ बने रहने की कोई जरूरत नहीं है। जो ब्याज दर कम करे उसके पास अपना होम लोन ट्रांसफर कर सकते हैं।
क्या है ट्रांसफर की प्रक्रिया?
अपने मौजूदा होम लोन को किसी नए बैंक में ट्रांसफर करने के लिए, सबसे पहले पुराने बैंक को बकाया राशि का भुगतान करना होगा। तभी पुराना बैंक संपत्ति के दस्तावजे आपको लौटाएगा।
इधर नया बैंक सपंत्ति दस्तावेज लिए बिना चेक जारी नहीं करेगा।
