मुकेश अंबानी ने फेसबुक के साथ की डील, इस सेक्टर में मिलकर करेंगे काम
नई दिल्ली: देश के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Businessman Mukesh Ambani) की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक (Meta Platforms Inc.) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई फेसबुक ओवरसीज इंक के साथ ज्वाइंट वेंचर करने की घोषणा की है.
इस नए उद्यम का नाम रिलायंस एंटरप्राइज इंटेलिजेंस लिमिटेड (आरईआईएल) होगा, जिसमें रिलायंस की 70 प्रतिशत और फेसबुक की 30 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी. आरआईएल ने शनिवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया कि 24 अक्टूबर 2025 को उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस इंटेलिजेंस लिमिटेड ने आरईआईएल का गठन किया. यह कंपनी भारत में निगमित हुई है और इसका मुख्य उद्देश्य एंटरप्राइज एआई सेवाओं का विकास, मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन करना होगा.
संयुक्त उद्यम समझौते के तहत, रिलायंस इंटेलिजेंस और फेसबुक ओवरसीज मिलकर कुल 855 करोड़ रुपये की प्रारंभिक पूंजी लगाएंगे. हिस्सेदारी के अनुपात में रिलायंस अधिकांश राशि वहन करेगी, जबकि फेसबुक शेष 30 प्रतिशत
