भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया का ऑलराउंडर हुआ फिट, टीम में शामिल होने की संभावना
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल कलाई में फ्रैक्चर से उबर गए हैं और वह भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में खेल सकते हैं। वहीं, युवा तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन को भी टीम में चुना गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 29 अक्तूबर से खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच फिलहाल तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है।
अंतिम तीन मैच के लिए उपलब्ध होंगे मैक्सवेल
टी20 सीरीज के लिए 37 वर्षीय मैक्सवेल और बियर्डमैन अंतिम तीन मैचों के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और गेंदबाजी ऑलराउंडर सीन एबॉट क्रमशः पहले दो और तीन मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। सितंबर में न्यूजीलैंड में ऑस्ट्रेलिया की तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले नेट पर गेंदबाजी करते समय मैक्सवेल की कलाई में फ्रैक्चर हो गया था
