खेल

एडिलेड में क्रिकेटरों की अनोखी कैब सवारी, सोशल मीडिया पर मचा धमाल

नई दिल्ली: भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है जहां वह सीमित ओवरों की सीरीज में हिस्सा ले रही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी। भारतीय टीम वनडे सीरीज गंवा चुकी है और फिलहाल 0-2 से पीछे चल रही है। इस बीच, टीम के सदस्यों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बताया जा रहा है कि तीन भारतीय खिलाड़ियों ने एडिलेड में कैब से सवारी की है।

कैब में भारतीय क्रिकेटरों पर देखकर चौंका ड्राइवर
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल और प्रसिद्ध कृष्णा एडिलेड में एप आधारित कैब में बैठे हैं। दरअसल, जैसे ही कैब ड्राइवर लोकेशन पर पहुंचा उसने देखा कि कैब में प्रसिद्ध, यशस्वी और जुरेल बैठ रहे हैं। यह नजारा देखकर वह हैरत में पड़ गया। हालांकि, उसने उत्साह नहीं दिखाया और उसका ध्यान ड्राइविंग पर था। वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *