व्यापार

वित्त मंत्री ने बताया– GST कटौती से बढ़ी खरीदारी, दीपावाली पर UPI लेनदेन में बूम

व्यापार: दिवाली और त्योहारी अवसर के चलते यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिये 18 अक्तूबर को रिकॉर्ड 1.02 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, इस दिन कुल 75.4 करोड़ लेनदेन किए गए। साथ ही, जीएसटी दरों में कटौती के बाद त्योहारों में उपभोक्ता मांग में तेज उछाल देखने को मिला है।

धनतेरस से दिवाली के बीच तीन दिनों में औसत यूपीआई लेनदेन बढ़कर 73.69 करोड़ पहुंच गया। यह पिछले महीने की समान अवधि के 64.74 करोड़ से ज्यादा है। वित्त मंत्री ने कहा, इस बार खुदरा कारोबार के लिए क्रैकर वाली दिवाली रही, क्योंकि जीएसटी दरों में कमी से मध्यवर्गीय उपभोक्ताओं की खरीद क्षमता बढ़ी है। जीएसटी 2.0 लागू होने से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है। कारोबार में सुगमता आई। दरों में कमी से परिवारों को वास्तविक बचत का लाभ मिला और बाजार में मांग बढ़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *