Google Analytics Meta Pixel
व्यापार

इस्लामाबाद और वॉशिंगटन पर असर: भारत-रूस के बीच लॉक होने वाली अहम डील

व्यापार: भारत और रूस के रिश्तों ने पहले ही अमेरिका और उसके राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को परेशान किया हुआ है. भारत का रूसी तेल खरीदना अमेरिका को काफी परेशान किए हुए हैं. जिसकी वजह से ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने पर भारत पर एक्स्ट्रा टैरिफ भी लगाया है. इस बार भारत और रूस जो डील करने जा रहे हैं, उससे ना सिर्फ ट्रंप और वॉशिंगटन की बल्कि इस्लामाबाद तक की नींद हराम होने वाली है. 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की इस डील से अमेरिका और पाकिस्तान दोनों के होश उड़ने वाले हैं. आखिर ये डील कौन सी है, जो काफी चर्चा में बनी हुई है? इससे भारत को कौन सा फायदा होने वाला है? इस डील से पाकिस्तान क्यों परेशान हैं? वहीं इस डील से अमेरिका या यूं कहें कि ट्रंप को क्यों दिक्कत हो सकती है? आइए इन तमाम सवालों का जवाब तलाशने की कोशिश करते हैं…

10 हजार करोड़ रुपए की डील
भारत और रूस के बीच 10 हजार करोड़ रुपए की डील जल्द हो सकती है. ये डील उन मिसाइलों की होगी, जिनका इस्तेमाल भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में किया था. वास्तव में भारत अपनी S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के लिए रूस से लगभग 10,000 करोड़ रुपए की बड़ी संख्या में मिसाइलें खरीदने पर विचार कर रहा है. भारतीय वायु सेना के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने चार दिनों त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *