फेस्टिव सीज़न की शुरुआत: ई-कॉमर्स बिके ताबड़तोड़, RTGS लेनदेन में रेकॉर्ड ब्रेक
व्यापार: जीएसटी दरों में कटौती से नवरात्रि के पहले दिन जमकर खरीदारी हुई। इसका असर यह हुआ कि डिजिटल भुगतान 22 सितंबर को एक दिन में 10 गुना बढ़कर 11.31 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। 21 सितंबर को 1.18 लाख करोड़ था।
आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, नवरात्रि के पहले दिन ई-कॉमर्स की बिक्री में जमकर इजाफा हुआ। उपभोक्ता सामानों की अच्छी खरीदारी हुई। आंकड़े बताते हैं कि आरटीजीएस से 22 सितंबर को 8.19 लाख करोड़ रुपये के 11.25 लाख लेनदेन हुए। एक दिन पहले 21 सितंबर को 17,166 करोड़ रुपये के 1.46 लाख लेनदेन ही हुए थे। आरटीजीएस लेनदेन की संख्या और मूल्य में सबसे ज्यादा वृद्धि देखी गई। एनईएफटी से 21 सितंबर को 21,224 करोड़ रुपये के 1.68 करोड़ लेनदेन हुए। 22 सितंबर को लेनदेन की संख्या बढ़कर 2.69 करोड़ और मूल्य 1.58 लाख करोड़ पहुंच गया। आधार से भुगतान में भी अच्छी तेजी रही। 21 सितंबर को 18.31 करोड़ रुपये के 66,000 लेनदेन हुए। 22 सितंबर को भी लेनदेन की संख्या उतनी ही रही, लेकिन मूल्य 18.97 करोड़ रुपये हो गया। खरीदारी की रफ्तार 23 सितंबर को भी जारी रही। इस दिन 11.19 लाख करोड़ का भुगतान हुआ। 24 सितंबर को मामूली गिरावट रही।
भारत बिल पेमेंट सिस्टम से 3,987 करोड़ का भुगतान
