व्यापार

यूरोपीय परिषद ने दी मंजूरी, FTA को अंतिम रूप देने की दिशा में बढ़ा EU-भारत सहयोग

व्यापार: यूरोपीय परिषद ने ‘न्यू स्ट्रैटेजिक ईयू-इंडिया एजेंडा’ को मंजूरी दे दी है। इसे हाल ही में यूरोपीय आयोग ने पेश किया था। सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद परिषद ने इसे सकारात्मक पहल बताया। इस पहल का स्वागत करते हुए परिषद ने कहा, इससे भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच संबंधों को नई गति मिलेगी। परिषद के बयान में कहा गया, भारत और ईयू के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) संतुलित, महत्वाकांक्षी और परस्पर लाभकारी होना चाहिए। परिषद ने कहा कि समझौते में बाजार तक पहुंच बढ़ाने, व्यापार बाधाओं को हटाने और सतत विकास से संबंधित प्रावधानों को भी शामिल किया जाए।

भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता इस साल के अंत तक
गौरतलब है कि ‘न्यू स्ट्रैटेजिक ईयू-इंडिया एजेंडा’ द्विपक्षीय सहयोग को स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *