Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
व्यापार

WhatsApp में ChatGPT से करें सीधे बात, अपने फोन में सेव कर लें ये नंबर, जानें पूरा प्रोसेस

ओपन एआई के चैट जीपीटी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। अब कंपनी ने अपने चैट बॉट का विस्तार किया है। इसी कड़ी में अब आप अपने व्हाट्सएप के जरिए या कॉल करके चैट जीपीटी को एक्सेस कर सकते हैं। इसके लिए आपको या तो नया नंबर डायल करना होगा या फिर व्हाट्सएप पर मैसेज भेजना होगा। हालांकि, कॉल के जरिए चैट जीपीटी तक पहुंच अमेरिका में सिर्फ 15 मिनट के लिए ही उपलब्ध होगी।

व्हाट्सएप पर चैट जीपीटी तक पहुंच उन सभी जगहों पर उपलब्ध होगी, जहां पहले से चैट जीपीटी सेवा उपलब्ध है। वहीं, अमेरिकी यूजर वॉयस मेल पर चैट जीपीटी से 15 मिनट तक बात कर सकते हैं। फिलहाल यह प्रायोगिक चरण में है, जिसकी सीमा को आगे बढ़ाया जा सकता है। अमेरिका में चैट जीपीटी से बात करने के लिए आप 1-800-242-8478 पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही इस नंबर को सेव करके आप व्हाट्सएप पर चैट जीपीटी तक पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप लैंडलाइन से कॉल करके भी इसे एक्सेस कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *