विदेश

युद्धविराम के बीच इजराइल का गाजा पर फिर हमला, नेतन्याहू की हमास को चेतावनी

गाजा। अमेरिका की मध्यस्थता वाले युद्धविराम के बीच बढ़ते तनाव में इजराइल ने गाजा पर हमला किया है। यह कार्रवाई अमेरिकी आरोपों के ठीक बाद हुई, जिसमें कहा गया कि हमास ने गाजा के विवादित इलाकों में नागरिकों पर हमले की साजिश रच रहा था, जो युद्धविराम समझौते का उल्लंघन हो सकता है। इजराइली सेना ने इस हमले पर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। कुछ अपुष्ट खबरों के मुताबिक इजराइल ने राफा क्षेत्र में हवाई हमले किए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना फिलिस्तीनी उग्रवादी संगठन हमास के उस खंडन के तुरंत बाद सामने आई, जिसमें अमेरिका के दावों को खारिज किया गया था। अमेरिका ने विश्वसनीय खुफिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि हमास गाजा के निवासियों पर तत्काल हमला करने और उसके बाद संघर्षविराम तोड़ने की योजना बना रहा है। इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को चेतावनी दी कि गाजा में युद्ध तब तक नहीं थमेगा जब तक हमास को पूरी तरह हथियारबंद नहीं किया जाता और फि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *