Google Analytics Meta Pixel
विदेश

न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप में गुरुवार रात स्थानीय समयानुसार 9:14 बजे 5.9 तीव्रता का भूकंप आया

न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप में गुरुवार रात स्थानीय समयानुसार 9:14 बजे 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के बाद प्रशासन ने एहतियातन सुनामी की चेतावनी जारी की, जिसे कुछ समय बाद वापस ले लिया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (NEMA) के अनुसार, भूकंप का केंद्र ते अनाउ कस्बे से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर में था। शुरुआती आकलन में इसकी तीव्रता 6.3 बताई गई थी, लेकिन बाद में इसे घटाकर 5.9 कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *