विदेश

समुद्र में नाव दुर्घटना, मोज़ाम्बिक में तीन भारतीयों की जान गई, पांच की तलाश जारी

हिंद महासागर में भारतीय नागरिकों को ले जा रही नाव अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में 3 भारतीयों की जान चली गई और 5 लोग अभी तक लापता है। उनकी तलाश की जा रही है।

यह हादसा शुक्रवार को मोजाम्बिक में बीरा पोर्ट के पास हुआ। मोजाम्बिक में भारतीय दूतावास के अनुसार, इस नाव में एक टैंकर के क्रू मेंबर्स सवार थे। उन्हें रोज की तरह ऑपरेशन ट्रांसफर के लिए टैंकर पर ले जाया जा रहा था। तभी यह नाव अचानक पलट गई, जिससे हादसा हो गया।

भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
इस नाव में कुल 14 भारतीय नागरिक मौजूद थे। नाव पलटने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। भारतीय दूतावास ने इस हादसे की जानकारी देते हुए कहा- र्भाग्यवश इस हादसे में कुछ भारतीयों की मौत हो गई और कुछ अभी तक लापता हैं। हम मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। हम पीड़ित परिवारों के साथ संपर्क में बने हुए हैं और उन्हें हर संभव मदद मुहैया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *