विदेश

सेना के पराक्रम से कांपा पाकिस्तान, मुनीर बोला- युद्ध हुआ तो परमाणु हमला करेंगे

नई दिल्ली। पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने एक बार भारत के खिलाफ बेतुका बयान दिया है। मुनीर ने शनिवार को गीदड़भभकी देते हुए कहा कि भारत के छोटे से उकसावे पर भी ‘माकूल जवाब’ दूंगा। उन्होंने कहा कि ‘न्यूक्लियराइज्ड माहौल’ में युद्ध के लिए कोई जगह नहीं है।

मुनीर खैबर पख्तूनख्वा के एबटाबाद में प्रीमियर पाकिस्तान मिलिट्री एकेडमी (PMA) काकुल में पासिंग आउट आर्मी कैडेट्स के ग्रेजुएशन सेरेमनी को ये बयान दिया है। उन्होंने कहा, “मैं भारत की मिलिट्री लीडरशिप को सलाह देता हूं और पक्के तौर पर सावधान करता हूं कि न्यूक्लियराइज्ड माहौल में युद्ध के लिए कोई जगह नहीं है।”

मुनीर ने कहा, “हम कभी डरेंगे नहीं, बयानबाजी से मजबूर नहीं होंगे और बिना किसी झिझक के छोटे से उकसावे का भी मजबूती से जवाब देंगे।”

भारत पाकिस्तान संघर्ष का किया जिक्र
भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए संघर्ष का जिक्र करते हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *