c
खेल

रिंकू सिंह का धमाकेदार शतक, ऑस्ट्रेलिया टूर से पहले फैंस में बढ़ा उत्साह

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में चुने गए हैं. इस दौरे से पहले वह रणजी ट्रॉफी 2025-26 के पहले राउंड का हिस्सा बने हैं. इस राउंड में उत्तर प्रदेश की टीम का सामना आंध्र प्रदेश से हुआ. उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए रिंकू सिंह इस मुकाबले की पहली पारी में यादगार पारी खेलने में कामयाब रहे. टी20 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले रिंकू सिंह ने रेड बॉल क्रिकेट में एक अलग ही अंदाज दिखाया और शतक जड़ा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *