कमबैक मैच में नहीं चला रोहित-कोहली का जादू, शुभमन ने भी किया निराश
पर्थ. भारतीय टीम (Indian team) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ वनडे सीरीज (ODI series) का पहला मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला है. इस मुकाबले के जरिए विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है. रोहित-कोहली (ROKO) ने इससे पहले भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जो खिताबी मुकाबला था. तब भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया.
अब कमैबक मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर पाए. रोहित शर्मा ने 14 गेंदों पर 8 रन बनाए. वहीं कोहली ने 8 गेंदों का सामना किया और वो अपना खाता नहीं खोल सके. रोहित को दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने थोड़ी शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर दूसरी स्लिप में मैथ्यू रेनशॉ के हाथों कैच आउट कराया. रोहित ने गेंद पर जोर से बल्ला चलाया, लेकिन टाइमिंग बिल्कुल सही नहीं रही. गेंद बल्ले का किनारा लेकर फील्डर के पास पहुंची.
