व्यापार

त्योहारी सीजन में बढ़ी अस्थायी नौकरियों की मांग, कंपनियां डिजिटल स्किल वाले कर्मचारियों को दे रहीं तरजीह

व्यापार: देश में त्योहारी मौसम के दौरान होने वाली अल्पकालिक भर्तियों में भी अब तीन-चौथाई नियोक्ता डिजिटल कौशल को अनिवार्य कर रहे हैं। टीमलीज एडटेक की रिपोर्ट के मुताबिक, अग्रिम पंक्ति और आपूर्ति भूमिकाओं से इतर करीब 76 फीसदी नियोक्ता अब मौसमी भूमिकाओं के लिए भी तकनीकी दक्षता जरूरी कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि डिजिटल मंच, भंडारण प्रणाली और कृत्रिम मेधा (एआई) पर आधारित ऑर्डर प्रबंधन में कुशल कर्मचारियों को बार-बार अल्पकालिक अनुबंध मिलने की संभावना अधिक होती है।

टीमलीज एडटेक के संस्थापक एवं सीईओ शांतनु रूज ने कहा, त्योहारी मौसम में नियुक्तियां अब केवल सीटें भरने के बारे में न होकर ऐसे प्रतिभाशाली लोगों की तलाश के बारे में हैं, जो डिजिटल टूल, प्लेटफॉर्म और एआई-सक्षम प्रणाली का उपयोग कर सकें। त्योहारी सत्र में बढ़ी मांग को देखते हुए डिजिटल कौशल वाले कर्मचारी इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *