पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के लुधियानी स्थित पैतृक गांव पौना में भोग समागम कार्यक्रम हुआ।
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के लुधियानी स्थित पैतृक गांव पौना में भोग समागम कार्यक्रम हुआ। यहां राजवीर की आत्मिक शांति के लिए अरदास की गई। इस दौरान जवंदा की बेटी अमानत कौर ने कहा- मेरे पापा सबसे प्यारे पापा थे, मुझे लक्की मानते थे, वो कहते थे मैं तुझसे बहुत प्यार करता हूं, वो अब मुझसे दूर चले गए। जैसा उनके साथ हुआ, वो किसी के साथ ना हो। मैं पापा का सपना पूरा करूंगी।
बता दे किं 27 सितंबर को राजवीर बद्दी से शिमला जा रहे थे। वह पांच दोस्तों के साथ थे और सभी अपनी-अपनी बाइक पर सवार थे। पिंजौर के पास उनकी बाइक एक गाय से टकरा गई, जिससे वे गिर पड़े। लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनकी मौत को लेकर अब हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई है।
